रायपुर छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। खबर यह है कि अब प्रदेश की मितानिनों को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि उनके खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके पहले सीएम विष्णु देव साय सिकल सेल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेडिकल कॉलेज नए ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां से उन्होंने सिकल सेल अवेयरनेस प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…
इंदौर एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…