छत्तीसगढ़

CG : मिल रहा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हो रहा निदान

मोहला कलेक्टर एस जयवर्धन की निगरानी में जिले में विकसित भारत संकल्प पर यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सभी शिविरों पर नजर रखते हुये अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने निर्देशित किया है। विभागीय अधिकारियों से मुखर होकर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के आयोजन संबंधी जानकारी ले रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन होने से ग्रामीण हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में हितग्राहियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ही मंच पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज जिले के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहें। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में अधिकारीयों ने नागरिगणों की जरूरत, समस्याओं, मांगो को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आधार अपडेशन, विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित  हितग्राहियों ने मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आये बदलाव के संबंध में जानकारी दी। एलसीडी प्रोजेक्टर वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीति, योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित किया गया। माटी कहे पुकार के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती की सुरक्षा करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीणजन के लिए कारगार साबित हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

4 hours ago