CG : मुंगेली में पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन सख्त …CG : मुंगेली में पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन सख्त …
मुंगेली: जिले में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण बड़ी संख्या में लोग पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी, फूड इंस्पेक्टर और पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी पेट्रोल पंपों पर प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क नंबर भी लगाए गए हैं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सूचना दी जा सके।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…
भोपाल सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…
कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…
भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…