CG : मुक्तिधाम के पास गांजा बेचते 2 लड़के गिरफ्तार, 29 हजार का माल जब्त …

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग गए, वहीं मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था। तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे क्रीम रंग के थैले से पारदर्शी पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 488 ग्राम) एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए।

वहीं आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500/- रुपये जप्त की गई। बरामद 488 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 24,400/- रुपये आंकी गई है।

इस प्रकार कुल 28,900/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का नाम मुकेश सोनकर पिता राधेश्याम सोनकर (उम्र 22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी,(छ.ग.) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट …

CG : राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के…

50 seconds ago
CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

CG : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म बोर्ड के एमडी से भेंट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने…

11 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

CG : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों…

13 minutes ago
सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

1 hour ago