छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

रायपुर । तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।

यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित IIIT-NR में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप कार्यक्रम की विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं (Projects) पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे प्रतिभाशाली युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा शासन की डिजिटल सेवाओं और नवाचार आधारित पहलों में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी, जिनका मूल निवास छत्तीसगढ़ का हो, 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए IIIT-NR की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-2474048 एवं 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…

7 minutes ago
CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…

11 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर में भव्य स्वागत …

CG : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर में भव्य स्वागत …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच…

14 minutes ago
जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप

जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप

दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट…

28 minutes ago
CG : छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित …

CG : छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प…

32 minutes ago
CG : ग्राम सभा में पीएम आवास प्लस सर्वे सूची को लेकर हंगामा, बैठक निरस्त …

CG : ग्राम सभा में पीएम आवास प्लस सर्वे सूची को लेकर हंगामा, बैठक निरस्त …

सारंगढ-बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत घोघरा में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 को लेकर…

37 minutes ago