जिले के सभी परियोजनाओं निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा कन्या विवाह
पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मई 2026 तक
गरियाबंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 03 मई 2026 रखा गया था। राज्य शासन के मंशानुरूप तिथि मे परिवर्तन करते हुये मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन आगामी 08 मई 2026 को जिले के सभी परियोजनाओं द्वारा निर्धारित स्थलों मे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो माता पिता अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराना चाहते है ऐसे जोड़ों का पंजीयन आंगनबाड़ी केन्द्रों व संबंधित परियोजना कार्यालय से 07 मई 2026 तक करा सकते है। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गयी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रचार-प्रसार करते हुये पात्र निर्धन परिवारों की कन्याओं को अधिक से अधिक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें।
ग्वालियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…