छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सूरजपुर में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रायपुर सूरजपुर के गायत्री मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ो ने उनके समक्ष अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें।

 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज गायत्री मंदिर सूरजपुर के परिसर में 200 जोड़ो का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए मन्दिर समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मराबी व पूर्व विधायक चिंतामणी महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नव विवाहित जोड़ों के परिजन भी शामिल हुए।   

kgnews

Recent Posts

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

20 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

24 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

45 minutes ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

53 minutes ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

1 hour ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

1 hour ago