CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन…

जशपुरनगर । फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जशपुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अनुसूचित जनजातीय छात्रों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने, उनके शैक्षिक व सह-पाठ्यचर्या कौशल के विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए 37.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह भवन आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त होगा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से लेकर जीवन कौशल विकास तक की सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। वर्तमान में फरसाबहार में 8 वीं तक शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिसे आगे बढ़ाकर 12 वीं तक करने की योजना है। 37.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह विद्यालय विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। यह भवन सर्वसुविधायुक्त होगा और इसमें आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध होंगे।

यहां पर आधुनिक लैब, निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तकें, भोजन, छात्रावास की सुविधा, खेल मैदान, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर, विकलांग बच्चों के लिए सुलभ भवन आदि की सुविधाएँ होंगी। इसके साथ ही छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन, जीवन कौशल विकास और ई-लर्निंग की सुविधा मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

49 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

53 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

1 hour ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

1 hour ago