अंबिकापुर: इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल कर ली है। बता दें कि खुशवंत सिंह साहब ने करीब 16500 वोट से मंत्री शिव डहरिया को हराया है। अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है। धर्मजीत सिंह जीते जनता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और लोरमी के बजाये तखतपुर से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता धर्मजीत सिंह ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को मात दे दी है।
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…
भोपाल भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…