CG : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गहन तैयारी और निःशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है।

इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन आगामी 17 अप्रैल 2026 तक रात्रि 12:00 बजे तक विभागीय पोर्टल पर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 के मध्य किया जाएगा। प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्राक्चयन परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र 01 मई से 09 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे। इस सत्र के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

आवेदक अपनी पात्रता और आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

31 minutes ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

56 minutes ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

1 hour ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

2 hours ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

2 hours ago