CG : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवसाय की दिशा

रायपुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और उद्यमशील नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे-मझोले उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को निर्धारित परियोजना लागत पर अनुदान और बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी योजना के अंतर्गत महासमुन्द जिले के बसना विकासखंड के ग्राम सराईपाली निवासी श्री मनोज कुमार यादव ने योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कम्प्यूटर कार्य केंद्र (च्वाइस सेंटर) को विस्तार देने का कार्य किया। पूर्व में सीमित संसाधनों के साथ संचालित यह व्यवसाय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के सहयोग से एक सफल स्वरोजगार इकाई में परिवर्तित हुआ है।

मनोज यादव का पहले से एक छोटा-सा च्वाइस सेंटर था, जिसे वे लंबे समय से चला रहे थे। वे अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते थे, परंतु आर्थिक संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती थी। इसी बीच उन्हें ग्रामोद्योग विभाग, जिला पंचायत महासमुन्द द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। मनोज ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया और एक लाख रुपए की लागत पर परियोजना स्वीकृत हुई। इसमें से उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ और शेष राशि का ऋण उन्होंने बैंक से प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने कम्प्यूटर सेंटर का विस्तार किया, आवश्यक उपकरण खरीदे और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिले ऋण और अनुदान से न केवल उनका व्यवसाय बड़ा हुआ बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने समय पर ऋण की किश्तें चुकाते हुए बैंक का पूरा ऋण अदा कर दिया है। आज वे न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मनोज छत्तीसगढ़ शासन के इस अभिनव कार्यक्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। मैं शासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को खुद का व्यवसाय खड़ा करने में सहायता की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही हैं, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रशासनिक काम में लगे डॉक्टर भी ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव : प्रशासनिक काम में लगे डॉक्टर भी ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव , प्रशासनिक काम में लगे जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अब ओपीडी, कैजुअल्टी में…

3 minutes ago
राजनांदगांव : समस्या सुन कर त्वरित निराकरण करने कहा…

राजनांदगांव : समस्या सुन कर त्वरित निराकरण करने कहा…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर के स्कूल मैदान…

6 minutes ago
राजनांदगांव : विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें ले जाती है मोक्ष मार्ग की ओर…

राजनांदगांव : विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें ले जाती है मोक्ष मार्ग की ओर…

राजनांदगांव , जैन बगीचे के नए हाल में रविवार को महाकौशल विहार सेवा ग्रुप का…

10 minutes ago
राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित…

14 minutes ago
राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शनि देव धाम परिवार ने पहले लगाए गए पौधों…

22 minutes ago
राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव , शहर में हर रविवार होने वाली मस्ती की पाठशाला लोगों के लिए स्वस्थ…

25 minutes ago