छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना : कृष्णा वर्मा के जीवन में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का योगदान, चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई

बेमेतरा, बेमेतरा शहर के कृष्णा वर्मा, उम्र 12 वर्ष, एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (ब्ज्ञक्) स्टेज-5 से ग्रसित पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल किडनी के इलाज की आवश्यकता थी। उनके पिता दिनेश वर्मा, जो एक मिस्त्री का कार्य करके अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं, आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि बेटे का महंगा इलाज करा सकें। परिवार में कुल 5 सदस्य हैं, जिनमें उनकी दो बेटियां भी हैं।
कृष्णा की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। परिवार के लिए यह एक बेहद कठिन समय था। इलाज के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ने उन्हें असहाय बना दिया। तभी उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा के मार्गदर्शन में इस योजना के अंतर्गत कृष्णा वर्मा के इलाज के लिए 6 लाख 53 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि उनके इलाज के लिए संजीवनी साबित हुई। जून 2024 में कृष्णा का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा हुआ, और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
कृष्णा के पिता दिनेश वर्मा ने इस योजना का लाभ मिलने पर गहरी राहत महसूस की। उनका कहना था कि यदि यह आर्थिक सहायता न मिली होती, तो उनका बेटे का इलाज कराना उनके लिए असंभव था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और इस योजना के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उनका मानना है कि इस योजना ने न केवल उनके बेटे को नया जीवन दिया, बल्कि उनके परिवार को आर्थिक संकट से भी बचा लिया।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने कृष्णा वर्मा जैसे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उनकी जिंदगी बदल दी है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक इलाज मुहैया कराना सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है। दिनेश वर्मा जैसे गरीब और मेहनतकश व्यक्ति के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।
कृष्णा वर्मा की यह सफलता कहानी यह साबित करती है कि सही समय पर मिली सरकारी सहायता और सामूहिक प्रयास किसी की भी जिंदगी बदल सकते हैं। अब कृष्णा न केवल स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, बल्कि उनके परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। यह कहानी सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की एक प्रेरणादायक मिसाल है।

kgnews

Recent Posts

CG : कृष्ण मित्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान …

CG : कृष्ण मित्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान …

रायपुर । प्रकृति की ओर सोसायटी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में…

17 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार : कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर…

राजनांदगांव : सुशासन तिहार : कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर…

18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त हुए 1170 आवेदन, मौके पर कई प्रकरणों का…

18 minutes ago
CG : GPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: रायपुर, दुर्ग-राजनांदगांव में ताबड़तोड़ छापे …

CG : GPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: रायपुर, दुर्ग-राजनांदगांव में ताबड़तोड़ छापे …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो…

25 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम आयुक्त ने की पानी को उबालकर पीने की अपील…

राजनांदगांव : नगर निगम आयुक्त ने की पानी को उबालकर पीने की अपील…

पीलिया से ग्रसित 3 मरीजों का किया जा रहा उपचार राजनांदगांव । जिले में पीलिया…

25 minutes ago
CG : CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम …

CG : CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम …

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा…

34 minutes ago
अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त बोलेः नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर…

42 minutes ago