रामलला दर्शन योजना
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं।
इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है।
बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआडीह निवासी गोपी गुप्ता ने कहा कि दृ “साठ वर्ष की उम्र तक हमने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रभु रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह सपना साकार हुआ। शासन की इस पहल के लिए हम आभारी हैं।”
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पंडरापाठ की मोहनाई ने भावुक होकर कहा कि दृ “हमें अयोध्या जाकर प्रभु रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, जो जीवन में कभी संभव नहीं लगता था। वहाँ जाकर दर्शन करना बहुत ही अच्छा लगा। सरकार ने हमारे लिए ठहरने, खाने और अन्य सभी व्यवस्थाएं की थीं, जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।”
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…