CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल कार्यक्रम …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल राजधानी रायपुर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से रवाना होकर रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा पहुंचेंगे, जहां वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर शहर में आयोजित “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे नगर पंचायत समोदा, विकासखंड आरंग, जिला रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक समोदा में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे और जनता को विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे नगर पंचायत समोदा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026” सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें महिला समूहों, संगठन प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संबंधित विभागों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है। समोदा में विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण और रायपुर में महिला संगठनों से जुड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी अहम मानी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

23 minutes ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

29 minutes ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

1 hour ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

1 hour ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

1 hour ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

2 hours ago