छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर,

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में एक नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा—ई-ऑटो सेवा—का शुभारंभ किया। यह सेवा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के सहयोग से शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक परिवहन सेवा का शुभारम्भ नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वावलंबन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार का एक सशक्त प्रयास है।

ई-ऑटो सेवा का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा, जिसमें 3 क्लस्टरों के 15 ग्राम संगठनों की कुल 40 महिला सदस्य शामिल हैं। यह ई-ऑटो सेवा 130 किलोमीटर के दायरे में आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।

‘लखपति दीदी योजना’ के तहत यह पहल 40 महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।महिलाओं की मासिक आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। यह सेवा आने वाले समय में स्थानीय परिवहन के क्षेत्र में एक मॉडल बनकर उभरेगी, जिससे नवा रायपुर के निवासियों को सुविधाजनक, किफायती और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

48 seconds ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

13 minutes ago
CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…

18 minutes ago
राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…

21 minutes ago
राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…

23 minutes ago
राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…

30 minutes ago