छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

कोंडागांव, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान ‘मावा बस्तर, मावा स्वास्थ्य’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच अभियान का प्रभारी सचिव भीम सिंह ने ग्राम बदवर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में एनीमिया के मामलों की गंभीरता से जांच कर प्रभावित मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत अब तक जिले की कुल जनसंख्या के 45.17 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान गंभीर बीमारी से प्रभावित 1266 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीपीएम भावना महलवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

4 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

10 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

18 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

18 hours ago