छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान …

रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण शमाबाई कुमुद रामटेके के मामले में देखने को मिला, जिनका आधार कार्ड लंबे समय से नहीं बन पा रहा था। कई बार प्रयास करने और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था।

    समस्या के निराकरण की उम्मीद में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के नगर पंचायत छुईखदान निवासी शमाबाई कुमुद रामटेके ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा हितग्राही से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी समस्या की जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

    त्वरित पहल करते हुए शमाबाई रामटेके के आधार कार्ड से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान आधार कार्ड में दर्ज पते की त्रुटि को भी सुधारा गया तथा उनका बायोमेट्रिक अपडेट कराया गया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद उनका कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    समस्या के समाधान के बाद शमाबाई कुमुद रामटेके ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह सफलता मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

kgnews

Recent Posts

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

47 minutes ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

48 minutes ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

49 minutes ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

57 minutes ago
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के परिणाम गुरुवार को…

58 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

1 hour ago