रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 दिसम्बर को नवा रायपुर में केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर के पुराना बस स्टैण्ड एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां की पुराना बस स्टैण्ड में स्वर्गीय असीम राय जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे रायपुर के भाटागांव अंतर्राज्जीय बस टर्मिनल में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस आरंभ एवं इनोवेशन सेंटर इनोवेट का लोकार्पण करेंगे।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…