धमतरी जिले से 15 परिवारों के हुक्का-पानी बंद कर देने की खबर मिली है। मामला ग्राम पंचायत कुर्रा के आश्रित गांव भोथीपार का है। इस गांव में घर के सामने लगे मुनगा पेड़ को लेकर गांव के दंबगों ने 15 परिवारों का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीडित परिवारों को गांव में अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड रहा है। इसके चलते पीडित परिवारों ने इंसाफ के लिए कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस आधुनिक युग में भी लगातार समाज से बहिष्कृत करने और हुक्का-पानी बंद करने जैसी खबरें मिलती रहती हैं।
पीडित परिवारों ने बताया है कि, उनके घर के सामने में मुनगा यानि सहजन के पेड़ लगे हैं। जिन्हें काटने के लिए गांव के दंबग लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। फिर उन्होंने बैठक बुलाई और एक बार फिर से मुनगा पेड को काटने के लिए दबाव बनाया। पेड़ काटने से इनकार करने पर उन सभी 15 परिवारों का हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान कर दिया गया। जिससे पीडित परिवारों को गांव में अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद पीडित परिवारों ने इंसाफ के लिए कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…