भिलाई, छावनी पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते घर में टोना टोटका करने और आग लगाने के आरोपी जे कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी कुमार शहर के नामी गुंडों साथ रहता है। उसका एक युवक को बेरहमी पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 में एक महीना पहले वहां के रहवासी एस नरेश के घर में कुछ लोगों ने जादू टोना और कटा मुर्गा फेंका था। यही नहीं आरोपियों ने पास के रहने वाले बी विक्सी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। गनीमत यह रही की घर के लोग आग लगते ही जाग गए और आग को बुझाया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

छावनी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि दो लड़के स्कूटी से आए और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस लगभग एक महीने से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान जे कुमार ने एस बालाराजू और उसके भाई को पुरानी दुश्मनी के चलते फोन पर धमकी दी। उसने कहा कि अभी तुम्हारे घर में जादू टोना किया हूं आगे तुम्हारी बेटी को उठा लेगा। इस पर बाला राजू ने छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय मदद की गुहार लगाई। मोनिका पाण्डेय ने तुरंत आरोपी का लोकेशन ट्रैस कराया और टीम भेजकर उसे गिरफ्तार कराया

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *