दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरनगर डुण्डेरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी योगेश कुमार की विगत 03 जून 2023 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड न. 40 शंकर नगर छावनी थाना जामुल जिला दुर्ग निवासी चिंताराम साहू की विगत 23 अप्रैल 2023 को आग में जलने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मकान नं. 46 संतोषी पारा केम्प 02 भिलाई जिला दुर्ग निवासी रेहान खान की विगत 29 अगस्त 2023 को नहातेे वक्त पानी में डूबने से एवं ग्राम हथखोज वार्ड नं. 01 तहसील भिलाई जिला दुर्ग निवासी विश्राम निर्मलकर की विगत 17 जुलाई 2022 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. योगेश कुमार के पिता चितरंजन साहू को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. चिंताराम साहू की पत्नि जानकी साहू को, स्व. रेहान खान के पिता फारूख खान को एवं स्व. विश्राम निर्मलकर की पत्नि मुन्नीबाई को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…