CG : मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया, दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित…

मिनीमाता शासकीय महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

कोरबा । मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता पैगवार ने एमएससी रसायन शास्त्र में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने ममता को सम्मान प्रदान किया। 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी ममता पैगवार, एसईसीएल कर्मी गीत राम पैगवार की सुपुत्री हैं। ममता शुरुआत से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने ममता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

ममता ने अपनी प्राध्यापिका श्रेणी दिवाकर के मार्गदर्शन में सतत मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। एमएससी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर तथा शासकीय महाविद्यालय से अध्ययन कर विशेष उपलब्धि अर्जित करने पर ममता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। ममता पैगवार की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प रखती हैं।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago