छत्तीसगढ़

CG : मॉडिफाई बुलेट साइलेंसर पर 5 हजार का जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन शाम के समय वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 यूजे 4901 को रोका गया। जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इस प्रकार का मॉडिफाई साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए भी बाधक है। उक्त कृत्य पर यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा वाहन चालक अवधेश कुमार श्रीवास के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(4) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। रायगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

9 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago