रायपुर। रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को कार ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बुढापारा निवासी मनोज पंसारी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। वहीं यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक तेज रफ़्तार कार पीछे से आकर उसे जोरदार ठोकर मारकर निकल जाती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *