CG : मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्थानीय चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी धर दबोचा। इस कार्रवाई से पुलिस ने कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद रकम बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है। मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था। दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी दीपक झरिया (19 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसने चोरी स्वीकार कर बताया कि उसने मोबाइलों को रायगढ़ के मोबाइल दुकानों में बेचा है ।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1100 रुपये नकद तथा 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए। वहीं, मोबाइल संचालक अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष) और यश बंसल (29 वर्ष) से भी चोरी के मोबाइल जब्त किए गए। अंकुश अग्रवाल से एक पोको मोबाइल (कीमत 10,999 रुपये) और यश बंसल से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत 16,999 रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने चोरी की संपत्ति होना जानते हुए मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और उद्यो पटेल की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी (1) दीपक झरिया पिता षिवलाल झरिया उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम कुडुमकेला थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) (2) अंकुश अग्रवाल पिता अषोक अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी बेनीकुंज रायगढ़ थाना जूटमील, जिला रायगढ़ (छ.ग.) (3) यश बंसल पिता रविन्द्र कुमार बंसल उम्र 29 वर्ष सा. ढिमरापुर चैक वार्ड क्र. 10 बोहिदार पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग)

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago