CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …
कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया और कई गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रोशन पटेल 22 वर्षीय निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कोतवाली थाना अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक से कुछ ही दूरी पर मोबाइल में बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक युवक को देखकर हॉर्न बजा रहा था और उसे आवाज भी दे रहा था, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं सुना और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से युवक का मोबाईल बरामद कर लिया गया है।
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…
सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…
बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…