cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाइल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत विशेषरा में आयोजित मोबाइल शिविर में 38 श्रमिकों का पंजीयन एवं 2 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित मोबाइल शिविरों में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *