CG : “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से साकार हो रहा सपना…

मूह दे रहे सक्रिय योगदान

रायपुर,

“मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से साकार हो रहा सपना
“मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से साकार हो रहा सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान सरगुजा जिले में ग्रामीण परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है। इस अभियान ने न केवल आवास निर्माण में नई मिसाल कायम की है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
अब तक जिले में 31,861 सामान्य आवास और 2,565 जनमन आवास (विशेष पिछड़ी जनजाति हितग्राहियों हेतु) स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 10,704 सामान्य आवास और 775 जनमन आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 19,476 सामान्य आवास और 1,660 जनमन आवास निर्माणाधीन हैं।

योजना के क्रियान्वयन में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अब तक 4,332 समूह सदस्य महिलाओं ने अपने आवास निर्माण हेतु लगभग 5.35 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। समूहों ने आवास निर्माण कार्य के साथ-साथ आय सृजन की दिशा में भी पहल की है। जिले के 397 ग्राम पंचायतों में सेंट्रिंग प्लेट कार्य, 18 ग्राम पंचायतों में जनमन आवास हेतु सेंट्रिंग प्लेट कार्य, 9 सदस्याओं द्वारा मिक्सर मशीन संचालन तथा 6 सदस्याओं द्वारा सीमेंट और गिट्टी की आपूर्ति की गई है। इन गतिविधियों से 470 महिलाएं ‘लखपति दीदी क्लब’ की सदस्य बनी हैं।

इस अभियान के तहत महिला समूहों ने आवास निर्माण को आत्मनिर्भरता और गौरव का प्रतीक बना दिया है। विकासखण्ड अम्बिकापुर की ग्राम पंचायत किशुननगर निवासी आशा रवि ने अपने समूह से ऋण प्राप्त कर टाइल्स युक्त आधुनिक घर का निर्माण किया, जिससे उनका सपना साकार हुआ। इसी प्रकार अनेक महिलाओं ने योजनाओं का लाभ उठाकर सुविधायुक्त आवास तैयार किए हैं।

यह अभियान जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग का परिणाम है। कलेक्टर विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सूक्ष्म स्तर पर प्लानिंग कर आवास निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की गई है। “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान ने सरगुजा जिले में ग्रामीण आवास निर्माण को नई पहचान देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की सशक्त कहानी लिखी है।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

45 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

57 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

1 hour ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

1 hour ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago