रायपुर। पंडरी थाना इलाके में सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू (एमपी शासन) के बेटे जय साहू 45 वर्षीय ने सुसाइड कर लिया है। टीआई ने मामले में बताया कि मृतक का नाम जय साहू है। मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने थाने पहुंचकर जानकारी दी है कि भाई ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना कल रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस टीम मोवा मौके पर पहुंची तो हाल में जय साहू का शव मिला। परिजनों के मुताबिक़ मृतक अपनी पत्नी किरण साहू से परेशान रहता था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक की पत्नी किरण साहू 2 हफ्ते पहले घर छोड़कर मकान ठेकेदार के साथ भाग गई है, यह भी बताया जा रहा है कि मृतक के नाम वाले जमीन को उनकी पत्नी ने 1 करोड़ 36 लाख में बेचकर पैसा अपने पास रख ली है। कुछ महीने पहले मृतक जय साहू द्वारा मकान बनवाया गया था जिसका ठेका ठेकेदार अनुज द्विवेदी को दिया था, इस दौरान उनकी पत्नी किरण साहू का ठेकेदार के साथ सम्पर्क में आ गई। वहां आकर ठेकेदार रहने भी लगा था।
फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।







