ग्राम पंचायत गोधना में तूफान के कारण देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग बे मौसम बारिश के कारण परेशान हो गए हैं। बारिश के कारण गांव में ऐसी स्थिति थी लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकले। ठंड के समय अमूमन ऐसा नहीं होता, जून से लेकर अगस्त तक ही लोग बारिश से बचने के लिए छाता का उपयोग करते हैं।मंगलवार को हुई बारिश के कारण तापमान कम हुआ तो लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और बारिश से बचने के लिए छाता का सहारा लिया। इसके साथ ही बे मौसम बारिश के कारण किसान भी परेशान हो गए, गांव के किसान रामकुमार साहू ने बताया कि गांव में लगभग सभी किसानों की धान की फसल तैयार हो चुकी है बस कटाई बाकी थी लेकिन बारिश हो जाने के कारण खेत भीग चुकी है। इससे किसान को नुकसान हो रहा है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…