रायपुर। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के चलते आशंका जताई जा रही है किए आज रायपुर समेत आस.पास के इलाकों में बारिश होगी। दरअसलए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस.पास के इलाकों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बीच.बीच में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसारए आज मुसम में बदलाव होगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारीए राजधानी रायपुरए बलौदाबाजार भिलाईए दुर्गए कांकेरए सरगुजाए राजनांदगांव और बालोद समेत अन्य कई जिलों में आज जमकर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की ओर से कहा गया था किएजून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी।
