रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं से उत्तरी और मध्य इलाकों में ठिठुरन बढ़ते जा रही है। सरगुजा और मैनपाट समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच चूका हैं। बात करें दुर्ग और रायपुर की तो दुर्ग में तापमान 5.3 डिग्री और रायपुर में 4.2 डिग्री कम रहा।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।
रायपुर रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…
भोपाल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…