छत्तीसगढ़

CG : युक्तियुक्तिकरण आदेश की अवहेलना पर बड़ा एक्शन, 273 शिक्षकों की सैलरी रुकी …

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी युक्तियुक्तिकरण योजना का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया है। युक्तियुक्तिकरण के तहत जारी पदस्थापना आदेश के बावजूद नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले प्रदेशभर के 273 शिक्षकों की सैलरी रोक दी गई है। इसके साथ ही 5 संयुक्त संचालकों (JD) और 33 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में पदस्थापना दी गई थी, उनमें से कई अब तक नए विद्यालयों में ज्वाइन नहीं हुए हैं। इसे शासन के आदेशों की अवहेलना मानते हुए कार्रवाई की गई है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों से पूछा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

तीन दिन में मांगा जवाब
डीपीआई ने नोटिस जारी करते हुए संबंधित जेडी और डीईओ को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो राज्य शासन के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

संचालनालय ने अधिकारियों से उन शिक्षकों के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन, प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई, आरोप पत्र, साक्ष्य और संबंधित अभिलेख भी मांगे हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

किन-किन शिक्षकों की सैलरी रोकी गई
डीपीआई के अनुसार पदस्थापना आदेश का पालन नहीं करने वालों में विभिन्न संवर्गों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें:
134 प्राथमिक शिक्षक
71 व्याख्याता (लेक्चरर)
42 शिक्षक वर्ग-2
15 प्रधान पाठक (हेड मास्टर)
1 प्राचार्य

शामिल हैं। विभाग का कहना है कि ऐसे शिक्षकों की संख्या 273 से भी अधिक हो सकती है और सूची का लगातार परीक्षण किया जा रहा है।

युक्तियुक्तिकरण के तहत हुआ था बड़ा समायोजन
गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्य के 10,538 विद्यालयों का युक्तियुक्तिकरण करते हुए 16,165 शिक्षकों का समायोजन किया था। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित करना और जरूरत वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करना था।

डीपीआई की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पदस्थापना आदेशों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों पर और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

2 minutes ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

5 minutes ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

9 minutes ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

19 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

23 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

26 minutes ago