CG : युवकों ने किया होटल संचालक पर चाकू से हमला, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक होटल संचालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीरगांव स्थित सिंघनिया चौक के आगे सोनी प्लाईवुड के पीछे स्थित यादव होटल की है। हमले में होटल संचालक घायल हो गया, वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जनक यादव पिता विष्णु यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी जागृति नगर, बीरगांव मदरसा के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यादव होटल नाम से चाय-नाश्ता और पान ठेला का व्यवसाय करता है। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपने कर्मचारी बबलू ताती के साथ होटल बंद कर रहा था। उसी समय उसका छोटा भाई संदीप यादव अपने साथी सूरज वर्मा के साथ घर जाने के लिए निकल रहा था।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक होटल के पास पहुंचे। उनमें से एक युवक ने जनक यादव से सिगरेट मांगी और पैसे देकर खरीद ली। इसके बाद उसने पूछा कि “बीरगांव के सूरज को जानते हो क्या?” जब जनक ने कहा कि वह नहीं जानता, तो युवक गाली-गलौज करने लगा। प्रार्थी ने उसे रोकने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर अभद्र भाषा में मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सिगरेट लेने वाले युवक ने किसी नुकीली चीज से जनक यादव के दाहिने कंधे पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जनक यादव के पास रखे वनप्लस मोबाइल फोन, लगभग 3,000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और आधार कार्ड छीन लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी के शोर मचाने पर उसका कर्मचारी बबलू ताती और घर जा रहे भाई संदीप यादव व साथी सूरज वर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायल को तत्काल एनकेडी अस्पताल बीरगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में उरला पुलिस मौके पर पहुंची और देहाती नालसी तैयार की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उरला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी है और जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

4 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

4 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

5 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

5 hours ago