छत्तीसगढ़

CG : युवक की अधजली लाश मिली, शक के दायरे में सौतेले भाई

बिलासपुर। फदहाखार के जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिली है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। जानकारी के मुताबिक रवि साहू की हत्या उसके दो सौतेले भाइयों ने मिलकर की है। इसमें एक आरोपी का नाम नरेंद्र साहू है। घटना शहर से लगे सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

रअसल, घटना 31 जनवरी की रात की है। जहां शहर से लगे बाइपास रोड स्थित फदहाखार के जंगल के मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने रविवार 4 फरवरी को अधजली लाश देखी थी। इसके बाद डायल 112 को इसकी जानकारी दी। लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की पहचान चांपा निवासी सब्जी कारोबारी रवि साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी थी। गुम इंसानों की भी जानकारी मांगी गई थी। मृतक की पहचान करने के लिए उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया था, ताकि उनके परिजन हुलिए से पहचान कर सके।

पुलिस की जांच में पता चला कि एक व्यक्ति की अधजली लाश बोरे से ढंकी हुई रखी गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को शक था कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है। लेकिन इसमें भी पूरी सफलता नहीं मिलने पर अधजली लाश को बोरे में भर कर जंगल में फेंक दिया।

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago