दुर्ग । शहर में तेज रफ्तार लापरवाह वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक नेवई से उतई मार्ग में स्थित स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी के पास एक दो पहिया वाहन चालक ग्राम खोपली निवासी सोनू यादव अपनी बिना नंबर मोटर सायकल से तेज रफ्तार स्टंट करते हुए वाहन चलाते उतई से नेवई की ओर आ रहा था। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे दो पहिया वाहन चालक के पैर में फैक्चर हो गया जिसे यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी निरीक्षक कुंज बिहारी नागे एवं उनके हमराह पेट्रोलिंग करते हुए जा रहे थे जिन्हें किसी आम नागरिक के द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना देने पर तत्काल घायल को शासकीय अस्पताल उतई ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। अपील – यातायात पुलिस सभी परिजन एवं युवा वर्ग से अपील से करती है कि वे अपने बच्चो का ध्यान रखे और उन्हें समझाईस दे इस प्रकार से खतरनाक स्टंट ना करें एस आई एम दूसरों के लिए भी हानिकारक है साथी ही बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाये और नियंत्रित गति में वाहन चलाये।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *