बीजापुर । सोमवार को जिले के उसूर ब्लॉक के अंदरुनी व संवेदनशील गांव मारुड़बाका की बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए नाले में तेज बहाव के बीच गांव के युवक खाट पर लादकर अन्य युवाओं की मदद से रस्सी के सहारे नाला पार कराया।
बताया गया है कि बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के मारुड़बाका गांव में रहने वाली जोगी पोडिय़ामी तीन दिनों से फू ड पॉइजनिंग से पीडि़त थी और लगातार उसकी तबियत बिगडऩे लगी थी। पति कोसा कुडिय़ाम नाला में बाढ़ के चलते पत्नी को अस्पताल पहुंचाने में असमर्थ था। जिसके बाद कोसा ने अपने गांव के कुछ युवाओं से मदद मांगी और युवाओं ने मदद करते हुए तत्काल नाले में तेज बहाव के बीच पहुँच नाले के दोनों छोर पर पहले मजबूती से रस्सी बांधी और उसके बाद बीमार जोगी पोडिय़ामी को खाट पर लादकर नाला पार करा कर 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। सोमवार दोपहर 3 बजे खबर लिखे जाने तक महिला को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर है।
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…
संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…