छत्तीसगढ़

CG : यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन …

मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में युवोदय कोंडानार चौंप्स के कार्यों की सराहना

कोण्डागांव : यूनिसेफ इंडिया एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर का भ्रमण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में युवोदय कोंडानार चौंप्स द्वारा किए जा रहे सामुदायिक प्रयासों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सेवाओं की प्रमुख अधिकारी सोलेदाद हरैरो, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख सीमा कुमार, राज्य बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई तथा राज्य सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम विशेषज्ञ अभिषेक सिंह शामिल थे।

ग्राम शंकरपुर में आयोजित सामुदायिक बैठक में प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक बस्तरिया नृत्य एवं मांदर वादन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने मानसिक स्वास्थ्य, बाल सुरक्षा तथा “आओ बात करें” अभियान के प्रभावों पर अपने अनुभव साझा किए। प्रतिनिधियों ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

युवोदय कोंडानार चौंप्स के स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा जागरूकता के लिए तैयार की गई प्रचार सामग्री, सामुदायिक गतिविधियों तथा अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने एनीमिया मुक्त कोण्डागांव, टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति एवं पॉक्सो कानून संबंधी जागरूकता अभियानों के बारे में भी जानकारी साझा की।

भ्रमण के पश्चात जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने सामाजिक एवं भावनात्मक समझ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रतिनिधिमंडल से जिले में यूनिसेफ के सहयोग से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय आधारित इस पहल को युवाओं की सहभागिता से संचालित एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक मॉडल बताते हुए इसकी सराहना की।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…

10 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…

12 minutes ago
महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…

17 minutes ago
मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…

26 minutes ago