छत्तीसगढ़

CG : यूरिया वितरण में अनियमितता पाये जाने पर महासमुंद जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं पर होग एफआईआर दर्ज

रायपुर, राज्य शासन आगामी खरीफ सीजन में प्रदेश के किसानों को पारदर्शिता के साथ खाद मिले इसके लिए विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही रासायनिक खाद के कालाबाजारी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं द्वारा यूरिया वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप द्वारा संबंधित फर्मों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 


    इनमें उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा एवं उर्वरक निरीक्षक सरायपाली को संबंधित फर्म मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली, मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली, आर. एस. ट्रेडर्स बागबाहरा एवं जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया के प्रोपराइटर के विरूद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने को कहा गया है। 
    गौरतलब है कि उक्त इन फर्मों द्वारा अनियमित रूप से 16 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक यूरिया उर्वरक का वितरण किया गया था। पूर्व में भी अनियमित रूप से यूरिया उर्वरक वितरण करने के कारण जिले के 26 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस 21 दिवस के लिये निलंबित किया गया था। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में पॉस मशीन से ही उर्वरक वितरण के निर्देश दिए है। 


    महासमुंद जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपील की है, कि किसान अपने रकबे के अनुसार एवं पॉस मशीन के माध्यम से ही उर्वरकों की खरीदी करे एवं उर्वरक क्रय करते समय दुकानदार से बिल अवश्य ले तथा जो निजी विक्रेता ज्यादा कीमत पर यूरिया, डी.ए.पी. एवं अन्य उर्वरकों का विक्रय करे उसकी शिकायत संबंधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें।

kgnews

Recent Posts

CG : दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

CG : दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल, चॉकलेट और पेन वितरित कर किया उत्साहवर्धन, बालिका आश्रम…

5 minutes ago
CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक रायपुर, राष्ट्रीय…

18 minutes ago
CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

रायपुर, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर…

22 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

44 minutes ago
दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग. दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भवन…

47 minutes ago