छत्तीसगढ़

CG : रमन सिंह ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रमन सिंह ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, स्वतंत्रता सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री पद तक वह हर भूमिका में सदैव राष्ट्रसेवा में समर्पित रहे, विषम परिस्थितियों में भी देशभक्ति की भावना हृदय में जागृत किए पूरे उत्साह के साथ संघर्ष करने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी सदैव वंदनीय रहेंगे।

आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है। जय किसान, जय जवान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में अंतिम सांस ली थी। शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे। वे पंडित नेहरू के निधन के बाद सिर्फ करीब डेढ़ साल तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इस छोटे कार्यकाल में  उन्होंने अपनी काबलियत को पूरी दुनिया के सामने साबित किया था।

1965 में जब भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में करारी शिकस्त दी तब वही देश के प्रधानमंत्री थे। उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में उनकी अचानक मृत्य देश के लिए भारी क्षति थी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी माता का नाम राम दुलारी था और पिता का नाम मुंशी प्रसाद श्रीवास्तव था। शास्त्री जी की पत्नी का नाम ललिता देवी था। काशी विद्या पीठ से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की थी।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

4 minutes ago
CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

19 minutes ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…

25 minutes ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

1 hour ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago