CG : रसोई की आग होटल में फैली, मचा हड़कंप

कोरबा। निहारिका क्षेत्र में स्थित एक होटल काके दी हट्टी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। हालांकि आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग उस समय लगी जब होटल के रसोईघर में चूल्हा जलाया गया। बताया गया है कि रसोई में लगी चिमनी को कई दिनों से साफ नहीं किया गया था, जिससे उसमें तेल जम गया था। चूल्हा जलते ही जमे हुए तेल ने आग पकड़ ली और चिमनी में आग भड़क उठी।

हालांकि, आग लगते ही होटल कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फायर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि होटल संचालक साहिल सलूजा ने समय पर सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि रसोई की चिमनी काफी समय से साफ नहीं की गई थी, जिससे उसमें जमी चिकनाई ने आग को भड़काया। योगेश जैन ने सभी होटल व्यवसायियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण अवश्य रखें और समय-समय पर उनकी जांच कराते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…

24 minutes ago
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

44 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

49 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

54 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

54 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

59 minutes ago