छत्तीसगढ़

CG : राजधानी बार के सामने मिली युवक की लाश,

दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजधानी बार के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है.

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि बोगदा पुलिया के पास राजधानी बार के आगे एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की, जिसमें मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश यादव के रूप में हुई. मोनू यादव के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 9 बजे उनकी कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि राजधानी बार के सामने आपके भाई की लाश पड़ी है. वो लोग दौड़ते दौड़े वहां पहुंचे और शव की पहचान दिनेश यादव के रूप में की. मोनू ने बताया कि दिनेश राजधानी बार के पीछे शासकीय स्कूल के पास स्थित एक कालोनी में अपने ससुराल में रहता है. उसके दो बच्चे हैं पत्नी परागा यादव हाउस वाइफ है. दिनेश फौजी नगर में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था. वो रविवार रात घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था. ड्यूटी ना जाकर वो शराब पीने के लिए बार में बैठ गया. आशंका है कि नशे की हालत में वह बाइक से गिरा और सिर के पीछे चोट आने से उसकी मौत हो गई होगी.

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में जब दिनेश का पोस्ट मार्टम किया गया तो उसका पेट खाली निकला और काफी अधिक मात्रा में शराब पीना पाया गया. डॉक्टर ने आशंका जताई है कि खाली पेट उसने काफी अधिक मात्रा में शराब पी. साथ ही वो सिर के बल गिरा है, जिससे उसे चोट आई है. इन दोनों वजहों से ही उसकी मौत हुई होगी. मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. जामुल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.

kgnews

Recent Posts

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल  राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…

27 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC बिल पास! राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून, जानिए क्या बदल जाएगा

मध्य प्रदेश में UCC बिल पास! राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून, जानिए क्या बदल जाएगा

भोपाल   मध्यप्रदेश में  21 जुलाई को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक विधानसभा में…

33 minutes ago
विश्वस्तरीय बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स! मंत्री सारंग ने बताई सरकार की बड़ी योजना

विश्वस्तरीय बनेगा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स! मंत्री सारंग ने बताई सरकार की बड़ी योजना

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को विश्वस्तरीय स्वरूप देने में जुटी सरकार- मंत्री सारंग  मंत्री सारंग ने…

33 minutes ago
प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

प्रदेश लोड डिस्पैच सेंटर ने रचा नया कीर्तिमान: मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन सूचना एवं साइबर सुरक्षा…

38 minutes ago
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

10 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

10 hours ago