रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक मामला सामने आया है, जिसमें न केवल पुरुष आरोपी बल्कि दो युवतियां भी नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाई गई हैं। शहर के तेलघानी नाका चौक स्थित मालधक्का रोड के पास पुलिस ने 23 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। यह गंज थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के अनुसार, 19 जून को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध दो युवक और दो युवतियां अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मालधक्का रोड पर बिक्री के इरादे से खड़े हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एटीएस और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा, ईशा बग्गा होना बताया। जब टीम के सदस्यों ने उनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उन्हें हरे रंग के पॉलीथीन के अंदर गांजा के 23 पैकेट मिले।
23 पैकेटों में कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और एक एक्सेस स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत करीब 4.48 लाख रुपये है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…