छत्तीसगढ़

CG : राजधानी में विसर्जन झांकी रूट के जर्जर भवनों पर लगा नोटिस, आम लोगों को ऐसे भवनों से दूर रहने की अपील…

रायपुर। राजधानी रायपुर में 19 एवं 20 सितम्बर की दरम्यानी रात्रि को निकलने वाली श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के निर्धारित रूट में स्थित सभी जर्जर भवनों के मालिकों को जर्जर भवन को हटाने अथवा मरम्मत करने का नोटिस निगम ने जारी किया है. इसके साथ ही आम लोगों को ऐसे भवनों से दूर रहने के लिए इन सभी जर्जर भवनों में नोटिस लगाया गया है

रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा एवं सम्बंधित जोन कमिश्नरों की जर्जर भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही आम लोगों की सूचना के लिए जर्जर भवनों में सूचना लगाई गई है. सबसे अधिक 24 जर्जर मकान जोन-4 में घोषित किए गए हैं

बता दें कि 19 और 20 सितंबर को राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए पुलिस ने रोड मैप जारी किया है. इसके साथ ही रात 8 बजे से शहर के कई चौक-चौराहों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. इसमें शास्त्री चौक से जय स्तंभ चौक, तत्यापारा चौक से शारदा चौक में रात से ही आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. लोग बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर या महासमुंद की ओर रिंग रोड 3 से होकर जा सकेंगे

वहीं भिलाई की ओर से आने वाले छोटे वाहन आश्रम तिराहा तक आ रायपुर सकेंगे. भिलाई की ओर से आने वालों को शास्त्री चौक जाने के लिए रिंग रोड नंबर 1 जाना होगा. इसके अलावा सदर बाजार, पुरानी बस्ती लाखे नगर, आमापारा की ओर रात 10 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश मूर्तियों का विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से होकर रिंग रोड 1 से होगी

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

8 hours ago