छत्तीसगढ़

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री देवेश  कुमार ध्रुव द्वारा राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि राज्य शासन के प्राथमिकता वाले बिन्दुओं जैसे एग्रीस्टेक, बस्तर मुन्ने अभियान, नगरीय निकायों में सर्वे जैसे इत्यादि कार्यो में किसी भी प्रकार की विलंबता और लापरवाही न बरते। क्योंकि आगामी होने वाले मुख्य सचिव की बैठक में इन्हीं एजेण्डा पर फोकस किया जा कर जिले की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की समय सीमा देते हुए जिम्मेदारी सौंपे ताकि सभी राजस्व प्रकरणों के लंबित मुददों में कमी आ सके। सभी अनुविभाग अधिकारी इसके लिए उनसे प्रतिदिन कार्यो की अद्यतन रिपोर्ट की जानकारी अवश्य लें। यह प्रशासनिक कसावट जरूरी है। 
 
 बैठक के एजेण्डे में विशेष अभियान चलाकर बस्तर सभाग में खसरा, बी 1 एव नक्शों का शत् प्रतिशत वितरण, नक्शा बटांकन, नक्शो का डिजिटाईजेशन, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम की प्रगति, स्वामित्व योजना, एग्रीस्टेक, राजस्व प्रकरण में रिकार्ड दुरूस्ती के पश्चात् ही प्रकरणों को नस्तीद्ध किया जाना, आटो डायवर्सन की प्रगति, नारंगी क्षेत्र सर्वेक्षण, धार्मिक स्थल में अतिक्रमण के संबंध में, रक्षा मंत्रालय की भूमियों का नामांतरण, रेल्वे परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण/अतिक्रमण के संबंध मे, डब्ल्यू-पी-सी 1333/2018 धार्मिक स्थल में अतिक्रमण के संबंध में, न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा, आई-गोट प्रशिक्षण, नगरीय निकाय में पट्टा वितरण हेतु सर्वे कार्य की प्रगति, बकेट क्लेम 2031 मृत वन पट्टाधारी कृषकों का शत-प्रतिशत पीएम किसान सम्माननिधि योजानातर्गत पंजीयन, विवादित/अविवादित नामांतरण, ग्राम पंचायत नामातरण पंजी, विवादित/अविवादित बंटवारा, सीमाकन, व्यपवर्तन, धारा 115 त्रुटि सुधार, धारा 114 गलत प्रविष्टि, वृक्ष कटाई, ई-कोर्ट में न्यायालयीन प्रकरणों के प्रगति की समीक्षा, जीर्ण-शीर्ण नक्शा नवीनीकरण, मसाहती ग्रामों की जानकारी, नजूल घोशित नक्शों का खसरा मेटनेश, डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी, आधार, मोबाईल, जेन्डर प्रविष्टि किसान-किताब, अभिलेख शुद्धता नक्शा खसरों में अतर शून्य रकबे वाला खसरा, डीआईएलआरएमपी (डिजिटल इंडिया लेंड रिकोर्ड मॉडनाइजेश न प्रोग्रामर), भू-अभिलेख अद्यतीकरण, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) ,भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति, भूमि अधिग्रहण सवधी जानकारी, भू-अर्जन के प्रकरण में मुआवजा वितरण की जानकारी, लोक सेवा गारण्टी, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अतर्गत समस्त क्षति का मुआवजा की स्थिति उपयोगिता प्रमाण पत्र,माग पत्र। वन अधिकार पत्र से संबंधित, वन अधिकार मान्यता पत्रों के प्रकरणो को रिकार्ड रूम में जमा किए जाने की जानकारी जैसे बिंदु शामिल थे। जिसकी प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर द्वारा आगामी बैठक में पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रीडर उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

43 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

53 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

57 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

1 hour ago