छत्तीसगढ़

CG : राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को निर्देश, किसानों का काम न रखे पेंडिंग,

महासमुंद। बागबाहरा अनुविभागीय कार्यालय में 02 अप्रैल को अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें डीसीएस, राजस्व पखवाड़ा, फार्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, नक्शा बटांकन और अभिलेख शुद्धता प्रमुख थे।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रक्रियाओं को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को त्वरित और सुचारू सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी कार्यों का समयबद्ध निपटारा आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर राजस्व मामलों को सरल और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपर कलेक्टर साहू ने सीमांकन कार्यों में तेजी लाने, नक्शा बटांकन में सटीकता सुनिश्चित करने और अभिलेखों की त्रुटिरहित प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। किसानों की रजिस्ट्रियों को समय पर पूर्ण करने पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 07 से 21 अप्रैल तक, दूसरा चरण 13 से 27 मई तक और तीसरा चरण 16 से 30 जून तक चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे राजस्व पखवाड़ा के तहत लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

kgnews

Recent Posts

बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

रायपुर       आधुनिक दौर में खेती-किसानी को उन्नत और मुनाफे का सौदा बनाने…

28 minutes ago
एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री …

38 minutes ago
बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है…

58 minutes ago
बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट. रविवार को खरीफ सीजन में धान की रोपाई के लिए निकलीं 18 महिलाएं भीषण…

1 hour ago
नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

​रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के…

1 hour ago