बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को जिला ऑडिटोरियम परिसर से दिशा दर्शन भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल में स्व सहायता समूह की 80 महिलाएं सम्बलपुर में बुनकर प्रशिक्षण का अवलोकन व अध्ययन करेंगी। राजस्व मंत्री वर्मा ने भ्रमण में जाने वाली महिलाओं के लिये भोजन व विश्राम की उपयुक्त व्यवस्था सहित आने -जाने में सुरक्षा व सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उन्होंने महिलाओं को अध्ययन भ्रमण में जाने पर शुभकामनायें दीं और हुनरमंद बनने कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…