रायपुर। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट, रायपुर के प्रमुख आयोजक राजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल एवं उनकी पत्नी स्नेह लता पाल को उनके वैवाहिक जीवन के 50वें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के अन्य सम्मानित सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे। राजेश सिंह ने छठ महापर्व आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पाल परिवार को रायपुर आने का विशेष आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम है।
राजेश सिंह ने यह भी अवगत कराया कि हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और समाज में अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें। इस अवसर पर अवधेश सिंह गौतम, रविंद्र सिंह, अजय शर्मा, जयंत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
भोपाल नोएडा की अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी…
भोपाल भोपाल के अयोध्या नगर मुख्य मार्ग पर हजारों हरे-भरे पेड़ों की कटाई के विरोध…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी…