CG : ’राज्यपाल डेका ने डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण’

रायपुर,

राज्यपाल श्री डेका ने डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
राज्यपाल श्री डेका ने डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर जिले में विकासखंड कोटा स्थित डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का औचक निरिक्षण किया और वहां मौजूद प्रोफेसर्स, असिस्टेंट प्रोफेसर्स की बैठक लेकर विश्वविद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक स्टाफ को  प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल दे। एडमिशन की प्रक्रिया पारदर्शी हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करें। राज्यपाल महोदय ने निर्देश दिए कि नवाचार और स्टार्टअप पर जोर दिया जाए। यूनिवर्सिटी का वातावरण ऐसा हो कि यहां पढ़ने वाली और कार्य करने वाली सभी महिलाएं और बच्चियां स्वयं को सुरक्षित महसूस करें । 21 वीं सदी में जहां तनाव आम बात हैं वहां हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को स्वस्थ और अच्छे वातावरण में शिक्षा दें। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने लैब का भी निरीक्षण किया जहां वुडन आर्ट बनाया जाता है।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल की अवर  सचिव अर्चना पांडे तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

1 minute ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

2 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

14 minutes ago
राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…

23 minutes ago
राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…

26 minutes ago
CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…

28 minutes ago