राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण सुधार पर हुई चर्चा
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और संस्थागत वनों को बढ़ावा देने से संबंधित निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि स्कूलों, आश्रमों और अन्य शासकीय भवनों के आसपास वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण में भी वृद्धि हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि एम्स और नया रायपुर के चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए दूरदराज़ से आने वाले मरीजों और परिजनों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…
राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…
राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब…
राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…